GST new rates India 2025-आज से देशभर में नई GST दरें लागू हो गई हैं। सरकार ने कर संरचना को सरल बनाते हुए अब सिर्फ 5% और 18% के दो स्लैब ही रखे हैं।
सस्ती हुई रोजमर्रा की चीजें
नई दरों के तहत घरेलू खपत से जुड़ी कई वस्तुओं की कीमत कम हो गई है। इसमें दूध, दही, घी, मक्खन और पनीर जैसी आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। इसके अलावा हाथ से बनी वस्तुएं और इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद भी सस्ते हुए हैं।
महंगी होंगी नशे से जुड़ी वस्तुएं
जहां एक तरफ आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है, वहीं शराब, सिगरेट, गुटखा और तंबाकू पर अब 40% GST लागू किया गया है, जिससे ये उत्पाद महंगे हो जाएंगे।
बाजार में बढ़ेगी रौनक
विशेषज्ञों का मानना है कि रोजमर्रा की चीजें सस्ती होने से उपभोक्ताओं की खरीद क्षमता बढ़ेगी और त्योहारी सीजन में बाजारों में रौनक देखने को मिलेगी।