Up News- डीएम और एसपी के निर्देशन में ओवरलोड वाहनों के विरूद्ध तगड़ा अभियान

Up News- एम और एसपी के निर्देश पर 10 ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया है।
जिलाधिकारी कौशाम्बी मधुसूदन हुल्गी व पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में दिनांक 23/24.10.2024 की रात्रि में जनपद में ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाकर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में चेकिंग की गयी। अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, उपजिलाधिकारीगण, खनन अधिकारी, एआरटीओं कौशाम्बी व थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से मुख्य चौराहों पर बैरियर लगाकर मोरंग/बालू/गिट्टी/डस्ट लदे हुये ओवरलोड वाहनों की चेकिंग की गयी। अभियान में थाना सराय अकिल क्षेत्र से 07 ओवरलोड वाहन, थाना पिपरी क्षेत्र से 01 ओवरलोड वाहन व थाना मंझनपुर क्षेत्र से 02 ओवरलोड वाहन कुल 10 वाहन सीज किये गये। अभियान का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी बृजेश श्रीवास्तव व जिलाधिकारी कौशाम्बी मधु सूदन हुल्गी द्वारा प्राइवेट वाहन से भ्रमण करते हुये किया गया। सीज ओवरलोड वाहनों के सम्बन्ध में परिवहन विभाग तथा खनन विभाग द्वारा भी नियमानुसार कार्यवाही कर आज व दिनांक 19.10.2024 को कुल लगभग 14 लाख का जुर्माना लगाया गया। पासर गैंग के अन्य सदस्यों का भी चिन्हीकरण किया जा रहा है सक्रिय पाये जाने पर उनके विरूद्ध कड़ी विधिक कार्यवाही की जायेगी। इसी प्रकार आगे भी लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही की जायेगी।

Show More

Related Articles

Back to top button