Jharkhand- कल्पना सोरेन ने कथावाचक मोरारी बापू का लिया आशीर्वाद

Jharkhand-पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन रविवार की सुबह मोरारी बापू की शरण में पहुंचीं। कल्पना गिरिडीह जिले के मधुबन में आयोजित श्रीराम कथा में भी शामिल हुईं और करीब एक घंटे बैठकर कथा सुनी। गांडेय विधायक ने मोरारी बापू के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।

विधायक बनने के बाद पहली बार गांडेय पहुंची कल्पना

झामुमो नेता कल्पना सोरेन विधायक बनने के बाद पहली बार गांडेय विधानसभा क्षेत्र पहुंची। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सदस्य डॉ. सरफराज अहमद, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, डीडीसी दीपक दुबे, अपर समाहर्ता बिजय सिंह बिरुआ के अलावा कई अधिकारी मौजूद रहे।

कल्पना ने क्षेत्र के लोगों से की मुलाकात

कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान लोगों में कल्पना से मिलने को लेकर जमकर उत्साह देखा गया। कल्पना लोगों से मिलती रही और उनकी समस्याओं से अवगत हुई और समस्याओं के निदान का भरोसा दिया। अपनी नेता और क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक को देखकर कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह था। कार्यकर्ताओं ने पारांपरिक तरीके के साथ कल्पना का स्वागत किया. इस दौरान कल्पना ने लोगों को संबोधित किया।

Show More

Related Articles

Back to top button