Patna- बिहार में हीटवेव से पिछले 24 घंटे में आठ लोगों की मौत,मौसम विभाग ने किया अलर्ट

Patna- बिहार में पिछेल दो दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मोहाल कर दिया है। स्थिति ऐसी है कि लोगों के घरो और ऑफिस में लगे एसी भी प्रचंड गर्मी के आगे फेल हो रहे है। बिहार में भीषण गर्मी और लू की वजह से पिछले 24 घंटे में राज्य के भोजपुर, रोहतास, गोपालगंज, औरंगाबाद और अरवल जिले में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच मौसम विभाग ने गुरुवार को भी बिहार के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। मौसम विभाग के अनुसार एक जून तक लू की स्थिति यथावत जारी रहने का अनुमान है। इसके बाद धीरे-धीरे इसमें कमी आएगी। बिहार, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, जम्मू संभाग और हिमाचल प्रदेश में भी शुक्रवार तक लू की स्थिति गंभीर बने रहने का अनुमान है।

Patna- also read-Rajasthan- भीषण गर्मी में अनूठा विरोध, पानी-बिजली की मांग को लेकर चिलचिलाती धूप में लगाई कनक दंडवत

सबसे ज्यादा भोजपुर जिले में तीन लोगों की हीटवेव से जान चली गई। वहीं, गोपालगंज में भी नेपाल जा रहे एक पर्यटक ने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। इस भीषण गर्मी में लू लगने से भागलपुर जिला पुलिस बल में तैनात दारोगा देवनाथ राम की जान चली गई। दारोगा चुनाव ड्यूटी में रोहतास जिले के डेहरी स्थित पुलिस लाइन पहुंचे थे। जहां बुधवार दोपहर तबीयत खराब होने पर सासाराम सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दारोगा भोजपुर के बिहियां थाना क्षेत्र के औराई नवादा गांव के रहने वाले थे।अरवल में चुनाव ड्यूटी के लिए अरुणाचल प्रदेश से आए हेड कांस्टेबल निक्कू अहुजा की भी मौत हो गई। उनकी ड्यूटी उत्क्रमित विद्यालय रामपुर चौरम में लगाई गई थी।

Show More

Related Articles

Back to top button