Mumbai- मल्लिकार्जुन खडगे ने किया महाराष्ट्र में इंडी आघाड़ी को 46 सीटें मिलने का दावा

Mumbai- कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने शनिवार को मुंबई में कहा कि देश की जनता भाजपा की तोड़फोड़ से नाराज हो गई है। इसका असर देश में चल रहे लोकसभा चुनाव में देखने को मिल रहा है। मल्लिकार्जुन खडगे ने दावा किया कि महाराष्ट्र में इंडी आघाड़ी को 48 में से 46 सीटें मिलने वाली हैं। मल्लिकार्जुन खडगे होटल ग्रैंड हयात में इंडी आघाड़ी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार, शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा कि देश की जनता भाजपा की गतिविधियों, तोड़फोड़ की नीति से नाराज है। इंडी आघाड़ी भाजपा की तोड़फोड़ नीति और अत्याचारी कुप्रबंधन के खिलाफ लड़ रहा है।

Mumbai-also read-Uttarakhand- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संसदीय क्षेत्र नई दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के पक्ष में किया प्रचार

खडगे ने भरोसा जताया कि इंडी अघाड़ी को महाराष्ट्र की 48 में से 46 सीटें मिलेंगी और वह देश में सरकार बनाएगी। मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 30 लाख सरकारी नौकरियों, महालक्ष्मी योजना के तहत गरीब महिलाओं को 1 लाख रुपये प्रति वर्ष देने, 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा, कृषि पर जीएसटी हटाने, ऋण माफी, जीएसटी के स्थान पर एक ही दर की नया सीधा जीएसटी लागू करने की गारंटी दी है। खडगे ने यह भी कहा कि खाद्य सुरक्षा कानून के मुताबिक गरीबों को हर महीने 10 किलो अनाज मुफ्त दिया जाएगा। एक सवाल के जवाब में मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा कि मोदी का आरोप है कि कांग्रेस सत्ता में आई तो अयोध्या में राम मंदिर को ढहा देगी, यह लोगों के बीच भ्रम पैदा करने की कोशिश है। बुलडोजर कल्चर कांग्रेस का नहीं भाजपा का है और कांग्रेस ऐसा कुछ नहीं करेगी।

Show More

Related Articles

Back to top button