Raipur- पानी के बहाने आया मस्जिद का इमाम, महिला को अकेले देख किया बलात्कार

Raipur- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक मस्जिद के इमाम पर एक महिला से घर में घुस कर रेप करने का आरोप लगा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना सूरजपुर जिले के चौकी क्षेत्र बसदेयी की है। यहाँ के एक गाँव में बनी मस्जिद में इमाम गुलाम गौस स्थानीय लोगों को नमाज़ पढ़ाता है। मस्जिद के कुछ ही दूर पर 26 वर्षीय पीड़िता का घर है। इमाम और पीड़िता के पति में जान-पहचान थी। 10 अप्रैल की शाम इमाम पीड़िता के घर पहुँचा। तब महिला घर पर अकेली थी। गुलाम गौस पीड़िता से उसके पति के बारे में पूछते हुए घर के अंदर घुस गया। पहले से परिचय होने के नाते महिला ने उसे घर में आने दिया।

Raipur-also read-Ranchi- झारखंड के गोड्डा में पार पहुंचा 42 डिग्री, कई जिलों में हीट वेव का कहर

पीड़िता ने इमाम को बताया कि उनके शौहर घर पर नहीं है। इस पर गुलाम गौस ने पानी माँगा जिसे लेने के लिए पीड़िता घर के अंदर चली गई। महिला जब पानी ले कर लौटी तो इमाम ने उसे बदनीयती से पकड़ लिया। पीड़िता ने विरोध करना चाहा तो उसके शौहर को जान से मार डालने की धमकी दी गई। इसके बाद गुलाम गौस ने पीड़िता के घर पर ही उसका रेप किया। रेप के बाद वह महिला को धमकाते हुए भाग निकला। इस घटना के बाद दुःखी पीड़िता गुमसुम रहने लगी। धीरे-धीरे उसकी तबियत भी बिगड़ने लगी। जब उसके शौहर ने इस कारण पूछा तो इमाम की सच्चाई खुली।

Show More

Related Articles

Back to top button