Faridabad crime -मर गई इंसानियत , TTE ने महिला को दिया चलती ट्रेन से धक्का, अस्पताल में भर्ती , मामला दर्ज

Faridabad crime -हरियाणा में फरीदाबाद से दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां की एक महिला का कहना है कि यात्रा के दौरान TTE ने उसे चलती ट्रेन से फेंक दिया। इससे उसके शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। महिला अस्पताल में भर्ती है। GRP ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। महिला का कहना है कि वह 29 फरवरी को पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने के लिए ट्रेन से झांसी जा रही थी। उसने जनरल क्लास की टिकट ली थी और रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। जब झेलम एक्सप्रेस स्टेशन पर रुकी तो उसके सामने AC-1 का कंपार्टमेंट था। गलती से वह उसमें चढ़ गई।महिला ने आगे बताया कि डिब्बे में मौजूद TTE ने टिकट मांगी। जब उसने जनरल क्लास की टिकट देखी तो धमकाते हुए ट्रेन से उतरने के लिए कहा। मगर, तब तक ट्रेन चल चुकी थी। इस पर उसने TTE से अनुरोध किया कि अगले स्टेशन पर उतर जाएगी।उसने जुर्माना अदा करने की बात भी कही। महिला के मुताबिक, ना जाने क्यों TTE ने उसको चलती ट्रेन से धक्का दे दिया।

Faridabad crime -also read –Himanchal News -CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, 18 साल से ऊपर की महिलाओं को 1500 रुपए दी जाएगी मासिक पेंशन

इससे वो प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच में आ गई। उसे बचाने के लिए उसकी बेटी भी आई। बेटी और अन्य लोगों ने जैसे-तैसे बचाया। मगर, तब तक उसके शरीर में कई फ्रैक्चर हो चुके थे। बता दें कि महिला ESI अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है. उसने इंसाफ की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि डॉक्टरों ने कहा कि वो अगले 5 से 6 महीने बिस्तर से नहीं उठ पाएगी। इस संबंध में जब GRP के SHO राजपाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर IPS की धारा-307 के तहत FIR दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Show More

Related Articles

Back to top button