मुंबई में आज फिर आफत की बारिश,

हाईटाइड की चेतावनी जारी

मुंबई में भारी बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। कल 12 घंटे की बारिश ने न सिर्फ मायानगरी की रफ्तार रोक दी, बल्कि जन-जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। बुधवार को 12 घंटे की मूसलाधार बारिश से मुंबई के सभी इलाके जलमग्न हो गए , पेड़ गिर गए, रेल सेवा ठप हो गई, हाईवे बंद हो गए, सड़कें डूब गईं और घरों में पानी घुस गया। हालांकि, मुंबई वालों के ऊपर अब भी आफत मंडरा रहा है। माना जा रहा है कि अगले दो-तीन घंटे में फिर भारी बारिश होगी। तो चलिए जानते हैं मुंबई बारिश से जुड़े सारे लेटेस्ट अपडेट्स…

-मुंबई में भारी बारिश के साथ-साथ 1.51 मिनट पर हाईटाइड आने की चेतावनी जारी की गई है।

–भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो मुंबई शहर और उपनगरों में अगले 3-4 घंटों में 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज़ हवाओं के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। कुछ इलाकों में गड़गड़ाहट के साथ बिजलनी भी चमकने की संभावना है।

Show More

Related Articles

Back to top button