Up News- मुख्यमंत्री ने 117 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Up News- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं मानव व्यापार निषेध के सुदृढ़ीकरण के लिए 117 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने पुलिस वाहनों के लोकार्पण के पूर्व उनका निरीक्षण किया और उनकी कार्य प्रणाली के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। कार्यक्रम की शुरूआत में अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात सुधांशु कुमार ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Up News- also read-Prayaraj- हमारी शिक्षा हिन्दुत्वनिष्ठ एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो : डॉ. राम मनोहर

Show More

Related Articles

Back to top button