Shimla- हिमाचल में दोपहर एक बजे तक 48.63 प्रतिशत मतदान

Shimla- लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में शनिवार को हिमाचल की चार सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इसके साथ ही विधानसभा की छह सीटों पर उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है। इस चुनावी दंगल में कुल 62 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। लोकसभा की चार सीटों पर दोपहर एक बजे तक 48.63 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। मंडी संसदीय क्षेत्र में सर्वाधिक 50.44 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रदेश के सभी चार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा। पूरे राज्य में मतदान एक ही चरण में हो रहा है। सुबह के समय मतदान की गति धीमी थी, लेकिन दिन बढ़ने के साथ ही मतदान की रफ्तार बढ़ गई। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि पूरे राज्य में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।

Shimla- also read- West Bengal- भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि दोपहर एक बजे तक राज्य में 48.63 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। मंडी संसदीय क्षेत्र में सर्वाधिक 50.44 प्रतिशत, शिमला संसदीय क्षेत्र में 49.53 प्रतिशत, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में 47.70 और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 47.08 प्रतिशत दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि विधानसभा उपचुनाव में जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति में 55.35 प्रतिशत, कुटलैहड़ में 49 प्रतिशत, गगरेट में 44.63 प्रतिशत, सुजानपुर में 42.03 प्रतिशत, धर्मशाला में 41.14 प्रतिशत और बड़सर में 35 फीसदी मतदान रिकार्ड हुआ है।लोकसभा की चारों सीटों पर शनिवार को मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शुरुआती दो घण्टों में महज 14 फीसदी मतदान हुआ। इसके बाद मतदान रफ्तार पकड़ने लगा और पूर्वान्ह 11 बजे तक 32 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

Show More

Related Articles

Back to top button