West Bengal- कोलकाता में संदिग्ध हालत में घायल मिली बांग्लादेश की ट्रांसजेंडर

West Bengal-महानगर कोलकाता के एक लक्जरी होटल से एक ट्रांसजेंडर महिला को घायल अवस्था में बचाया गया है। शनिवार शाम नियमित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कोलकाता पुलिस मुख्यालय लाल बाजार से यह जानकारी दी गई है। बाईपास के किनारे स्थित ये होटल शहर के प्रमुख होटलों में से एक है। रात करीब साढ़े 12 बजे वहां से पुलिस को सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे होटल की लॉबी से बचाया है। उसने पुलिस को बताया है कि वह बांग्लादेश की रहने वाली है। एक सप्ताह से अधिक समय तक कोलकाता में रही है। वह बाईपास के किनारे उस होटल में अपने पति आदिल शेख और एक दोस्त ”टाइगर” के साथ ठहरी हुई थी।

West Bengal-also read-Bihar- नरेन्द्र मोदी को 400 सीटें मिलीं तो देश में लव-जिहाद करने की हिम्मत किसी में नहीं रहेगी: हिमंत बिस्वा सरमा

आदिल गुजरात के रहने वाले हैं और पेशे से बिजनेसमैन हैं। टाइगर कश्मीर में रहता है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति और ”दोस्तों” ने उसका शारीरिक शोषण किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि वे दो मई को एक शादी में शामिल होने के लिए उलुबेरिया आए थे। तब से वे कोलकाता में हैं। हालांकि, जब पुलिस ने ट्रांसजेंडर महिला के पहचान पत्र की जांच की तो पता चला कि उसके भारत में रहने के सभी आधिकारिक दस्तावेज फर्जी थे। बाद में उसकी शिकायत के आधार पर जब आरोपितों की खोजबीन शुरू हुई तो कोलकाता एयरपोर्ट से दो लोगों को पकड़ा गया। इस घटना में पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किये हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button