Himanchal News- ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं इंडी गठबंधन के नेता : राजीव भारद्वाज

Himanchal News- कांगड़ा संसदीय सीट से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की चुनावी प्रक्रिया की तारीफ करती है। लेकिन, इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं। विपक्ष के लोग ईवीएम को बदनाम कर हटाना चाहते थे। कुछ दिन पूर्व इन्हीं लोगों के मुंह पर देश की सर्वोच्च न्यायालय ने करारा तमाचा मारा है। यह लोकतंत्र की विजय है।

उन्होंने यह बात सोमवार को कांगड़ा जिला के जयसिंहपुर में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में पार्टी कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उनके साथ प्रदेश महामंत्री एवं राज्य सभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार तथा संसदीय क्षेत्र प्रभारी विपिन परमार विशेष रूप में उपस्थित रहे।

राजीव भारद्वाज ने कहा कि पहले कांग्रेस के शासन में बैलेट पेपर लूटे जाते थे। गरीबों और दलितों को वोट नहीं डालने दिया जाता था। जब इन्हें ईवीएम की ताकत मिली, तो चुनाव के दिन वोट हड़प करने वालों से बर्दाश्त नहीं हो रहा। उनके सपने चूर-चूर हो गए हैं। इन लोगों को अब देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में एनडीए की सरकार है जिसका मकसद है देश और गरीब को सशक्त करना। इसके विपरीत कांग्रेस का मकसद है अपनी तिजोरी भरना। इस वर्तमान सरकार ने महंगाई की बोझ जनता पर डाल दिया और जो नौकरी देने के वादे उन्होंने किए थे वह पूरा नहीं हुआ, उल्टा नौकरी के इंतजार में लोग अपनी जान गवा रहे हैं।

कांग्रेस के लोग बदलना चाहते हैं संविधान: डा. सिकंदर

सिकंदर कुमार ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के शहजादे ने कहा है कि देशभर में हर परिवार की मेहनत की कमाई का सर्वे करेंगे। सोचिए उनकी मंशा क्या है। विरासत टैक्स लेंगे। उनके घोषणापत्र पर मुस्लिम लीग की छाप है। यह लोग संविधान बदलना चाहते हैं। कांग्रेस आप के मंगलसूत्र का एक्स-रे और गहने तक का हिसाब- किताब करने की बात करती है। कांग्रेस का इरादा है कि, जिस के पास जितना पैसा, सोना, चांदी होगा, जमीन होगी, सब पर कब्जा कर लिया जाएगा और फिर उसका एक हिस्सा ये लोग अपने वोट बैंक को दे देंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button