Himanchal Pradesh-कांग्रेस की झूठी गारंटियां हर राज्य में हुईं फेल: अनुराग ठाकुर

Himanchal Pradesh- केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज हिमाचल प्रदेश प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम बिलासपुर में आयोजित त्रिदेव सम्मेलन में भाग लिया। इसके पश्चात अनुराग ठाकुर श्री नैना देवी विधानसभा पहुंचे जहां जगातखाना में आयोजित एससी सम्मेलन में सम्मिलित हुए। अंत में अनुराग ठाकुर ने श्री नैना देवी विधानसभा के घवांडल में आयोजित भाखड़ा विस्थापित प्रकोष्ठ सम्मेलन में भाग लिया। कांग्रेस द्वारा भारतीय जनता पार्टी पर हिमाचल के 6 विधायकों को 15- 15 करोड़ रुपए में खरीदने के आरोपों का जवाब देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैं चाहता हूं कि कांग्रेस इस बात के सबूत दे। अगर कांग्रेस के नेता आरोप लगा रहे हैं तो हिमाचल की जनता को तथ्य और सबूत जरूर दें।

Himanchal Pradesh- also read- Bhopal- दुकानों के आवंटन में एकरूपता रखें, गड़बड़ी नहीं होने दें: ऋजु बाफना

अगर सबूत नहीं दे सकते हैं तो आरोप ना लगाएं। कांग्रेस द्वारा यह अपनी सरकार की विफलताओं को निराधार आरोपों से ढकने का प्रयास है। अगर वह अपना कुनबा नहीं संभाल पाए, काम न करने के कारण अपने विधायकों को नहीं संभाल पाए तो क्या इसकी दोषी भारतीय जनता पार्टी है?

Show More

Related Articles

Back to top button