Mahoba -जिला अस्पताल में हुई कर्मचारी शिक्षक मोर्चा की बैठक

Mahoba -कर्मचारी शिक्षक मोर्चा की बैठक अध्यक्ष अजय कुमार निगम राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की अध्यक्षता में जिला अस्पताल प्रांगण में आयोजित की गई। जिसमें मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेेंद्र मिश्रा के दिवंगत हो जाने पर उनके स्थान पर अतुल कुमार चौरसिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। इसके बाद प्रदेश आहवान पर 6 मार्च को सत्याग्रह व ज्ञापन की रूपरेखा तय की गई। निर्णय लिया गया कि 6 मार्च की दोपहर तीन बजे कलेक्ट्रेट महोबा में पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेंगे। जिसमें पुरानी पेंशन बहाली, आउट सोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारी को न्यूनतम वेतन नियमावली का गठन एवं वेतन विसंगति आदि मांगों को शामिल किया जाएगा।

Mahoba -alsoread –Basmati Rice -क्या इस साल बासमती चावल की जंग में भारत पाकिस्तान से हार सकता है ?

बैठक में संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अजय तिवारी, जिला मंत्री सुलेमान खान, एक्स-रे टेक्नीशियन जिलाध्यक्ष केके सिंह, गीता द्विवेदी, नीलम सैनी, पंचायत राज्य कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष रवि बौद्ध, जिलाध्यक्ष विनोद सिंह वर्मा, लल्लू कुशवाहा, देवकी नंदन, फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रभात पटैरिया, फूलवती सिंह, अंजना शर्मा के साथ ही बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button